फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   homegaurd died in accident

Charkhi Dadri News: ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

Mon, 30 Sep 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
homegaurd died in accident
घर से ड्यूटी पर जा रहा था पातुवास निवासी होमागर्ड, ढाणी फोगाट गांव के पास लाइन पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव ढाणी फोगाट के पास एक होमगार्ड की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान पातुवास निवासी सोनू (34) के रूप में हुई है। सोनू के भाई रविंद्र के बयान पर जीआरपी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू शहर के चिड़िया नाके पर तैनात था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह घर से तैयार होकर दादरी आने के लिए निकला था। इसी बीच करीब 8:40 पर वह ढाणी फोगाट के पास लाइन पार करने लगा। तभी हिसार-रेवाड़ी ट्रेन आ गई ओर सोनू भी उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोनू का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। सोनू विवाहित था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 30
सिविल अस्पताल में शवगृह के बाहर बैठकर होमगार्ड का पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed