फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Holi: There will be no additional supply of water, security arrangements will be tight

होली: पानी की नहीं होगी अतिरिक्त आपूर्ति, कड़े रहेंगे सुरक्षा प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Holi: There will be no additional supply of water, security arrangements will be tight
होली के मद्देनजर परशुराम चौक पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। होली और फाग पर पानी की खपत बढ़ने के बावजूद जिले में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। पानी की बर्बादी रोकने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है। दूसरी ओर होली को देखते हुए बुधवार को एसपी दीपक गहलावत ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में 17 जगहों पर पुलिस की नाकाबंदी रहेगी, जबकि पेट्रोलिंग टीमें हुड़दंगियों पर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

होली और फाग पर दो दिन घरों में पानी की खपत दोगुनी हो जाती है। इसके मद्देनजर जनस्वास्थ्य विभाग पर्व पर पेयजल की अतिरिक्त आपूर्ति करता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शहर और गांवों में होली व फाग पर सामान्य दिनों की तरह ही पेयजल आपूर्ति छोड़ी जाएगी। सभी जलघर के टैंक अभी पानी से लबालब नहीं हुए हैं और गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टैंकों में पानी बजाय रखना जरूरी है। इन पहलुओं को जहन में रखते हुए ही अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति न करने का निर्णय लिया गया है। जिले में 58 जलघर हैं, जिनमें से दो शहर में और 56 गांवों में है।
विज्ञापन

फाग के दिन 50 हजार लाख लीटर पानी की खपत होने की संभावना
जिले की पानी भंडारण क्षमता 37700 लाख लीटर है। फाग के दिन पानी की खपत 50 हजार लाख लीटर तक होने की संभावना है। ऐसे में 12 से 13 हजार लाख लीटर खपत बढ़ने का अनुमान है। विभाग वैसे ही जिले के गांवों व शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति करता है, जबकि प्रतिदिन आपूर्ति करने का प्रावधान है। प्रति व्यक्ति कम से कम 70 लीटर पानी की आपूर्ति करना विभाग के लिए पहले मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी को लेकर भी नहीं कोई तैयारी
विभाग ने गर्मी सीजन को देखते हुए फिलहाल कोई खास तैयारियां नहीं की हैं। विभाग अधिकारियों का तर्क है कि पानी की स्टोरेज की क्षमता कम होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। होली को देखते हुए विभाग अधिकारियों की अपील है कि लोग तिलक लगाकर होली खेलें। पानी की बर्बादी नहीं करें।
राइडर व पीसीआर करेंगी गश्त
होली और फाग पर होने वाले लड़ाई झगड़ों और हुड़दंग को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों समेत विशेष टीमों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। होली व फाग पर जिले में 17 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी और पीसीआर व राइडर लगातार गश्त करेंगी। पुलिस का फोकस मुख्य बाजार, मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रहेगा।
क्षेत्र के मौजिज लोगों के संपर्क में रहेंगे पुलिस अधिकारी
एसपी दीपक गहलावत ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों के मौजिज लोगों के संपर्क में रहने की हिदायत दी गई है। इसका मकसद यह है कि अगर कहीं कोई विवाद या उपद्रव हो तो समय रहते पुलिस को सूचना मिल जाए और आवश्यक कदम उठाए जा सके।
वर्र्जन
विभाग होली पर पानी की अतिरिक्त आपूर्ति नहीं करेगा। पानी की वैसे ही कमी बनी हुई है। लोग पानी की एक-एक बूंद बचाएं। रूटीन में ही पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। - सुरेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग, एसडीओ

वर्जन
होली और फाग पर जिले में सुरक्षा के प्रबंध कड़े रहेंगे और मैंने इस संबंध में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दे दिए हैं। जिले में 17 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी, जबकि पीसीआर और राइडर लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखेंगे। मेरी अपील है कि यह पर्व प्रेम और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। - दीपक गहलावत, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed