फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Holi festival celebrated with tradition, zeal and enthusiasm

Charkhi Dadri News: परंपरा, उमंग और उत्साह से मनाया होली पर्व

Tue, 07 Mar 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Holi festival celebrated with tradition, zeal and enthusiasm
चरखी दादरी। क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होलिका की पूजा कर परिवार के लिए कुशल क्षेम की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा धारण की। गोबर के बुड़कले, गेहूं की बॉली, चना की टाट, जल व चावल आदि से पूजा की गई। इस दौरान मांगलिक गीत गाये गए।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर व गांवों में होली पर्व को लेकर उल्लास बना रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा धारण कर होलिका स्थल पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा करके पूजा की और सुख समृद्धि की कामना की। शहर में पुरानी अनाज मंडी के समीप, लोहारू रोड, एमसी कॉलोनी, हरिनगर, घिकाड़ा रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी, पुरानी गोशाला क्षेत्र, प्रेमनगर कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, गांधी नगर, गामड़ी क्षेत्र, प्रोफेसर कॉलोनी, कबीर नगर सहित नगर के विभिन्न भागों में होलिका पूजन किया गया। इस प्रकार शहर व गांवों में 200 स्थानों पर होलिका का पूजन किया गया।
विज्ञापन

होली पर्व के उपलक्ष्य में घरों में चावल, हलवा, पूड़ी व अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाये गए। होली पर्व को लेकर दिनभर उल्लास बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। शाम को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन में लोगों ने गेहूं की बॉलियां व चना की टाट भूनकर इनका सेवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed