फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   High speed truck driver killed bike, killed

तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

Wed, 28 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
High speed truck driver killed bike, killed
High speed truck driver killed bike, killed - फोटो : CharkhiDadri
गांव खेड़ी बूरा के समीप मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांडवान निवासी बाइक चालक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव पांडवान निवासी विशाल ने बताया कि लोहारू रोड पर उसकी वर्कशॉप है। मंगलवार शाम वह बाइक पर सवार होकर वर्कशॉप से घर जा रहा था। उसके आगे बाइक पर उसका चचेरा भाई विरेंद्र चल रहा था। विशाल ने बताया कि जब वे लोहारू रोड पर खेड़ी बूरा गांव के समीप पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने विरेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से वह विरेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही दादरी सदर थाना पुलिस पहले दुर्घटनास्थल और फिर सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने रविंद्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया और बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed