{"_id":"64b82181fb4c116f7005a0a4","slug":"high-court-issued-summons-on-decision-to-ban-paddy-transplanting-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-181111-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: धान रोपाई पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर हाईकोर्ट ने जारी किया समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: धान रोपाई पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर हाईकोर्ट ने जारी किया समन
Thu, 20 Jul 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:30 AM IST
सार
इस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव, उपायुक्त दादरी, पुलिस अधीक्षक दादरी, सांगवान खाप-40 के प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान समेत चरखी के सरपंच व अन्य ग्रामीणों को समन जारी किया है।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
विस्तार
चरखी दादरी के गांव चरखी में धान रोपाई पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में दायर की गई याचिका पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए चार अगस्त तक जवाब मांगा है। याची के अधिवक्ता दीपक सांगवान ने बताया कि धान रोपाई को लेकर दो जुलाई को चरखी में पंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें धान रोपाई करने वाले किसानों का सामाजिक बहिष्कार करने का तुगलकी फरमान सुनाया गया था।
गांव चरखी के मैन चौक पर हुई पंचायत में धान लगाने वाले किसानों का सामाजिक बहिष्कार, हुक्का पानी बंद, खुशी गम में शामिल न होने और गांव के किसी भी दुकान से सामान लेने पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया था।
चरखी गांव के आसपास के गांव पैंतावास कलां, अख्तयारपुरा, मानकावास, खेड़ी, पांडवान, साहुवास, फतेहगढ़ व घिकाड़ा में भी धान की खेती की गई है। चरखी में भी बहुत से किसान परिवार धान की फसल रोपाई करना चाहते हैं। हालांकि 80 प्रतिशत किसान इस तुगलकी फरमान से डरकर आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता दीपक सांगवान ने बताया कि धान लगाने वाले किसान कुलदीप व विनोद ने उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में पंचायत के फरमान को लेकर याचिका दायर की थी। याचिका पर संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय ने सांगवान खाप के प्रधान व दादरी विधायक सोमबीर सांगवान, चरखी गांव के सरपंच भूपेंद्र, सुरेश पहलवान, बल्लू, धर्मेंद्र, विनय, सदर एसएचओ को याचिका का जवाब देने के लिए 4 अगस्त को उच्च न्यायालय में पेश होने का समन जारी किया है।