फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heroin, charas and ganja consignments coming from Orissa and Madhya Pradesh are coming from Punjab.

Charkhi Dadri News: दूध-दही के खाना वाले प्रदेश में पंजाब से पहुंच रही हेरोइन, उड़ीसा और मध्य प्रदेश से आ रही चरस और गांजा की खेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Heroin, charas and ganja consignments coming from Orissa and Madhya Pradesh are coming from Punjab.
दादरी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता करती हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रोहतक यूनर ट के डीएसपी - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दूध दही के खाना-पान वाले प्रदेश में समीपवर्ती राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। बीते साल के दौरान हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के 2022 में रोहतक और चरखी दादरी जिले में जो मामले पकड़े हैं उनके तार पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और नेपाल बॉर्डर से जुड़े हैं। शनिवार को एचएनसीबी रोहतक यूनिट के डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने चरखी दादरी में प्रेसवार्ता कर इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी टीम के पास दादरी, सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिले के प्रभार है। 2022 में दादरी और रोहतक जिले में एनडीपीएस एक्ट के 92 मामले पकड़े गए हैं। इन मामलों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उनकी टीम ने दादरी के नीमली गांव से जोकर निवासी तस्कर को 42 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि 2022 में दादरी जिले में 40 मामले दर्ज हुए हैं और इनमें 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में 8.450 किलोग्राम गांजा, 2.188 किलोग्राम चरस, 50.07 ग्राम हेरोइन, 45.834 किलोग्राम डोडा पोस्त और 2350 नशा करने में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार रोहतक जिले में 52 मामले दर्ज किए गए हैं और इन मामलों में 57 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उनके कब्जे से 139.81 किलोग्राम गांजा, 4.975 किलोग्राम चरस, 20.35 ग्राम अफीम, 303 ग्राम हेरोइन, एक किलोग्राम चूरा पोस्त और 35 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2023 के लिए ये हैं योजना
डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 2023 में नशा तस्करों से और सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्कर सुधर जाएं, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि रोहतक यूनिट ने 865 टीमें गांवों के लिए और 265 टीमें शहरी क्षेत्र के लिए गठित कर दी हैं। एक टीम में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें पुलिसकर्मी, गांवों के मौजिज लोग व अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed