फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   hemant won gold in boxing

Charkhi Dadri News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हेमंत ने बाॅक्सिंग में जीता स्वर्ण

Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
hemant won gold in boxing
पदक विजेता हेमंत सांगवान अपने कोच हितेश के साथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा निवासी हेमंत सांगवान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चार दिवसीय खेल चैंपियनशिप में हेमंत ने तीन मुक्केबाजों को अपना दम दिखाया। अपना पलड़ा भारी रखते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।
हेमंत के पिता विनोद सांगवान ने बताया कि 1 से 15 मई तक बिहार की राजधानी पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 10 से 14 मई तक मुक्केबाजी चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों के मुक्केबाजों ने अंडर-19 आयुवर्ग में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

वहीं, हेमंत ने भी 90 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की। पहली बाउट में जीतने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह बाउट हरियाणा के मुक्केबाज के साथ ही हुई। इसमें हेमंत का स्कोर 5-0 रहा। इसमें विजेता बनने के बाद फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला हिमाचल के मुक्केबाज के साथ रहा। इसमें भी हेमंत ने 5-0 के स्कोर से एकतरफा जीत हासिल कर स्वर्ण पदक नाम किया। अंत में आयोजक कमेटी ने स्वर्ण पदक पहनाकर मुक्केबाज को सम्मानित किया।

इससे पहले हेमंत ने 21 से 27 अप्रैल तक ग्रेटर नोएड़ा में आयोजित बीएफआई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब एक माह में दूसरा पदक जीतकर हेमंत ने अपना खेल कौशल दिखाया है।
फिलहाल वह अपने कोच हितेश देशवाल के पास पुणे में खेल का अभ्यास कर रहा है। अब दो उपलब्धियां जुड़ने से हेमंत के पदकों की संख्या 8 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed