फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Helpful Khaki also needs help

Charkhi Dadri News: मददगार खाकी को भी पड़ रही मदद की दरकार

Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Helpful Khaki also needs help
शहर थाना क्षेत्र में तैनात ईआरवी टीम।
चरखी दादरी। विपदा में फंसे व्यक्ति तक एक कॉल पर मदद पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने जुलाई 2021 को ईआरवी सेवा शुरू की थी। विपत्ति में फंसे लोगों की मदद की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस टीम के कंधों पर हैं। दूसरी ओर मदद के लिए मौके पर पहुंची ईआरवी टीम को भी मदद की दरकार पड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसा पुलिस कर्मियों के साथ घटी चार घटनाओं से पता चल रहा है। इन चार घटनाओं में आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों से गाली-गलौज, वर्दी पर हाथ डालने, दांतों से काटने, मुक्के जड़ने और पत्थर फेंकने जैसा दुस्साहस किया। हालांकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। संवाद
विज्ञापन


ये है वर्ष 2022-23 में मदद के लिए आईं कॉल का आंकड़ा
वर्ष 2022:
माह- मदद कॉल संख्या
जनवरी-721
फरवरी-824
मार्च-1007
अप्रैल-1302
मई-1348
जून-1201
जुलाई-1203
अगस्त-1259
सितंबर-1320
अक्तूबर-1387
नवंबर-1248
दिसंबर- 1036
(नोट: जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक ईआरवी के पास मदद के लिए 13856 कॉल आईं।)
वर्ष 2023
माह- मदद कॉल संख्या

जनवरी-976

फरवरी-1010

मार्च-1218

अप्रैल-1361

मई-1442

जून-1530

जुलाई-1515

अगस्त-1611

सितंबर-1657

अक्तूबर -614

नवंबर- --

दिसंबर- --
(नोट: वर्ष 2023 में एक जनवरी से 10 अक्तूबर तक ईआरवी पर मदद के लिए 12934 कॉल आई हैं।)

- पुलिस टीम के साथ ये हुए दुस्साहस के मामले
केस:1- पैंतावास कलां में फोड़ा था ईएसआई का सिर
20 अगस्त 2021 को मदद के लिए पैंतावास कलां पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया गया। उस दौरान पुलिस टीम को दो पक्षों का विवाद मिला था और दोनों पक्ष आमने-सामने थे। ईएसआई महेंद्र ने जब समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान उन्हें सिर में चोट लगी थी और रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ा था। पुलिस ने ईएसआई महेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस:2- पत्थर मारकर ईआरवी की लाइट और शीशा तोड़ा
27 अक्तूबर 2022 को ईआरवी से बिरही कलां निवासी मोनिका ने मदद मांगी थी। उसने बताया था कि उसका भाई उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। इंचार्ज जीतराम अंदर पूछताछ करने चले गए। उसी दौरान एक युवक बाहर निकला और बाहर खड़े पुलिस कर्मचारियों की तरफ पत्थर फेंके। पुलिस जवान तो बच गए लेकिन ईआरवी का शीशा व लाइट टूट गई।

केस:3- ईएसआई की कमर में पत्थर मार तोड़ा ईआरवी का शीशा
17 सितंबर 2023 को ईआरवी 155 पर तैनात ईएसआई सुरेश कुमार को निर्देश मिले थे कि वाल्मीकि बस्ती में एक महिला की मदद के लिए पहुंचे। इस आधार पर टीम वहां पहुंची तो सागर नामक शख्स ने ईएसआई सुरेश को धक्का मारा और इसके बाद पत्थर मारने शुरू कर दिए। उसी दौरान ईएसआई सुरेश की कमर में एक पत्थर लगा और ईआरवी का शीशा भी टूट गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


केस:4- एसएचओ से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, एचसी के हाथ पर काटा
पांच दिन पहले 22 अक्तूबर को वार्ड-16 निवासी जय सिंह ने मदद मांगी थी। उसने बताया था कि उसका बेटा शराब के नशे में परिजनों से मारपीट कर रहा है। एसएचओ राजकुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें मुक्के जड़ दिए और वर्दी भी फाड़ दी। इतना ही नहीं बेटे को मारने की धमकी दी जबकि साथ मौजूद हेड कांस्टेबल के हाथ पर दांतों से काट लिया। उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया।


ईआरवी सेवा आमजन की मदद के लिए है और ये कारगर भी सिद्ध हो रही है। पिछले 22 माह में 26790 कॉल का ईआरवी टीम ने तत्काल रिस्पॉन्स दिया है। पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो घटनाएं हुई हैं उनमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed