फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Helper dies due to electrocution from transformer kept at pump house

Charkhi Dadri News: पंप हाउस पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर हेल्पर की मौत

Sat, 14 Oct 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Helper dies due to electrocution from transformer kept at pump house
मृतक इब्राहिम।
चरखी दादरी। महराणा पंप हाउस पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर हेल्पर की मौत हो गई। मृतक इब्राहिम (41) शहर के वार्ड-14 का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड-14 निवासी इब्राहिम ने 17 साल तक सेना में सेवाएं दीं। सेना से रिटायर्ड होने के बाद वो सिंचाई विभाग में डी-ग्रुप भर्ती में हेल्पर भर्ती हुआ। इब्राहिम की तैनाती महराणा पंप हाउस पर थी। सुबह करीब आठ बजे वो घर से ड्यूटी पर गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही इब्राहिम साफ-सफाई करने लगा और उसी दौरान वहां रखे ट्रासंफार्मर से उसे करंट लग गया। करंट से इब्राहिम अचेत हो गया और साथी कर्मचारियों ने उसे संभाला। इब्राहिम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया और वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके शव को कब्जे में ले लिया और कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई युसुफ के पुलिस ने बयान दर्ज किए। युसुफ ने बताया कि इब्राहिम के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed