फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Help desk started at Saral Kendra for paperless registry, Deputy Commissioner handed over the registry to the couple

Charkhi Dadri News: पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए सरल केंद्र में हेल्प डेस्क शुरू, उपायुक्त ने दंपती को सौंपी रजिस्ट्री

Sat, 15 Nov 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Help desk started at Saral Kendra for paperless registry, Deputy Commissioner handed over the registry to the couple
सरल केंद्र में हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते उपायुक्त व अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सरल केंद्र में पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए शुक्रवार को उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए पेपरलेस सिस्टम लागू किया है। इस दौरान उपायुक्त ने एक दपंती को रजिस्ट्री भी सौंपी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी इस व्यवस्था को गंभीरता से अपनाएं और आमजन को ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कागज रहित पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक करें। साथ ही पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करते हुए प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन कदम है, जिसे प्राथमिकता के साथ लागू करना आवश्यक है। रजिस्ट्री प्रक्रिया को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाया जाए। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने एक दंपती को पेपरलेस रजिस्ट्री प्रमाणपत्र भी सौंपा और बताया कि अन्य आवेदनों का भी त्वरित निपटान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें और अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स के साथ बैठक कर प्रक्रिया को और सुचारू बनाएं। इस अवसर पर एसडीएम योगेश सैनी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed