फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Helmet hit on the head of nursing officer

Charkhi Dadri News: नर्सिंग ऑफिसर के सिर पर मारा हेलमेट, पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर

Sun, 16 Jun 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Helmet hit on the head of nursing officer
चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम। 
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल परिसर में रविवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि जच्चा-बच्चा वार्ड भर्ती महिला के परिजनों ने नर्सिंग ऑफिसर सुशीला के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। इतना ही नहीं उनके सिर में हेलमेट से वार किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी का कॉलर भी पकड़ लिया। नर्सिंग ऑफिसर ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

बिरोहड़ निवासी एक महिला की सिविल अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। रविवार सुबह नर्सिंग ऑफिसर सुशीला एएनएस और पीएनसी के मरीजों का हाल पूछने जच्चा-बच्चा वार्ड में गई। वार्ड में भर्ती मरीज की महिला अटेंडेंट के अलावा एक पुरुष भी नर्सिंग ऑफिसर को वहां मिला। इस पर नर्सिंग ऑफिसर सुशीला ने एतराज उठाया और उक्त शख्स को तुरंत जच्चा-बच्चा वार्ड से बाहर जाने की बात कही। नर्सिंग ऑफिसर के वार्ड से बाहर करने की बात पर उक्त शख्स आग-बबूला हो गया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नर्सिंग ऑफिसर ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने इस बात पर उससे गाली-गलौज की जबकि जच्चा की महिला अटेंडेंट ने भी उसका साथ देते हुए गाली-गलौज की। सुशीला ने बताया कि उसी दौरान उक्त शख्स ने हेलमेट से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चक्कर आ गए। इसी दौरान उक्त शख्स की पत्नी ने भी उससे धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ ने छुड़वाया, पुलिस कर्मी से भी किया दुर्व्यवहार
पुलिस शिकायत में नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि हंगामा होता देख अन्य स्टाफ सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उसे छुड़वाया। इसके बाद बस स्टैंड चौकी में सूचना दी गई। सुशीला ने बताया कि पुलिस कर्मचारी जब मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी गाली-गलौज की गई, जबकि कॉलर भी पकड़ा गया।


300 कदम दूर है पुलिस चौकी
रविवार को सिविल अस्पताल के नए भवन में हंगामा हुआ। इस भवन से सिविल अस्पताल चौकी की दूरी करीब 300 कदम है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी नए भवन में पहुंच गए। पहले भी सिविल अस्पताल परिसर में नर्स के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं। रविवार के मामले के बाद कर्मचारियों ने उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।


सूचना मिलने के बाद मैं एक जवान के साथ मौके पर पहुंचा था। हमारी टीम के साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद बस स्टैंड चौकी से पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में शिकायत भी मिली है, जिसको बस स्टैंड चौकी में भेज दी है। - सहदेवर, सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed