{"_id":"677ebb1efd61d191960c8a6c","slug":"helmet-and-seat-belt-protection-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129532-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाहन प्रयोग करते समय हेलमेट और सीट बेल्ट सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाहन प्रयोग करते समय हेलमेट और सीट बेल्ट सुरक्षा कवच
Wed, 08 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर की पुरानी अनाज मंडी में यातायात जागरूकता मुहिम के तहत लोगों को जागरूक करती पुलिस
चरखी दादरी। जिला ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी में यातायात नियम जागरूकता अभियान चलाया। डीएसपी नरेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और इनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।
डीएसपी ने बताया कि हजारों लोग अपनी जिंदगी हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में गंवा देते हैं। इसका कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। हादसों से बचने के लिए हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चालान भी करती है। चालान करने का मुख्य उद्देश्य लोगों से जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि, उनसे यातायात के नियमों का पालन करवाना है।
यातायात थाना प्रबंधक उप निरीक्षक जयबीर ने बताया कि माता-पिता 18 वर्ष से कम की आयु के बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने के लिए न दें। इससे बच्चे के साथ दूसरों का जीवन भी खतरे में आ सकता है। ड्राइविंग सीखते समय अपनी कार के पीछे एल का निशान जरूर लगवाएं। दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें, क्योंकि ये दो सुरक्षा कवच हैं। इसके अलावा रफ्तार कम रखें और शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।