फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heavy rain in the evening, maximum temperature dropped by 2.3 degrees

Charkhi Dadri News: शाम को हुई झमाझम बारिश, 2.3 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Wed, 31 Jul 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 31 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the evening, maximum temperature dropped by 2.3 degrees
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। शाम 6 बजे दो मिनट तक बूंदाबांदी हुई तो इसके बाद करीब साढ़े 7 बजे बदरा झमाझम बरसे। इससे पहले दोपहर बाद तक उमस भरी गर्मी बनी रही। वहीं, इसके बाद आसमान में काली घटाएं छा गई और शहर व आसपास के गांवों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बूंदाबांदी और बादल छाने से अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन


पिछले काफी समय ये गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को दोपहर बाद तक उमस भरी गर्मी का प्रकोप रहा और इसके बाद आसमान में बादल जाने से गर्मी कुछ कम हुई। हालांकि पहले दो मिनट बूंदाबांदी और उसके डेढ़ घंटे बाद झमाझम बारिश होने से गर्मी का प्रकोप काफी हद तक कम हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की अगर बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री था जो बुधवार को लुढ़ककर 38.3 डिग्री पहुंच गया। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया और मंगलवार के मुकाबले 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को शाम के समय 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन





आठ अगस्त तक बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र बनने से सीमित स्थानों पर बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आठ अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। आठ अगस्त के बाद मानसून के थोड़ा कमजोर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed