फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   heat wave continues

Charkhi Dadri News: एक डिग्री और लुढ़का तापमान, लू का बना रहा प्रकोप

Fri, 31 May 2024 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 May 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
heat wave continues
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को भी लू का प्रकोप बना रहा। सुबह के समय 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली जबकि दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हुआ, लेकिन इसके बावजूद लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 32 डिग्री दर्ज किया गया। एक जून से मौसम में बदलाव आएगा जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी का आम जन जीवन पर प्रतिकूल पड़ रहा है। दोपहर को हवा का दबाव कम हो गया और धूप तेज हो गई। धूप में लोगों का घर से निकलना मुश्किल बना हुआ है। लोग सुबह व शाम के समय ही दैनिक कामकाज निपटाते हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि एक जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे आमजन को भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 31 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से हवाओं की दिशा बदल जाएगी। हवाएं दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी-पश्चिमी चलने से आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। तत्पश्चात तीन जून तक बीच-बीच में सीमित स्थानों पर हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी भी होने की संभावनाएं बन रही हैं जिससे तापमान में गिरावट आएगी औेर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed