फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heat showed its anger, maximum temperature reached 39 degrees

Charkhi Dadri News: गर्मी ने दिखाए तेवर, अधिकतम तापमान पहुंचा 39 डिग्री

Fri, 26 Apr 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Heat showed its anger, maximum temperature reached 39 degrees
चरखी दादरी। तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहने के बाद वीरवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप भी खिली। शाम 6 बजे के बाद गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल पाई। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दिन के समय 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली।
विज्ञापन

बुधवार की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया था। वीरवार को गर्मी के तेवर दिखाने से अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। वहीं, पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। वीरवार की बात करें तो प्रदूषण का स्तर अधिकतम स्तर 184 व न्यूनतम 43 एक्यूआई रहा। इससे हवा की गुणवत्ता ठीक रही।
विज्ञापन

बता दें कि देश के पूर्वी राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। इसेे देखते हुए आपदा प्रबंधन की ओर से भी हिदायतें जारी कर रखी हैं। मई व जून माह में गर्मी का प्रकोप ज्यादा होता है। जुलाई प्रथम सप्ताह में मानसून सीजन का आगमन माना जाता है। कई बार मानसून देरी से भी पहुंंचती है। मानसून की बारिश होने के बाद तो पेयजल व बिजली की किल्लत ही कम हो जाती है। क्षेत्र में वीरवार को मौसम साफ बना रहा और पश्चिमी हवाओं का रुख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में चल रहा फसलों की कटाई व कढ़ाई कार्य
इस समय रबी की फसलों की कढ़ाई एवं कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में फसलों से उठने वाले कण हवा में मिल रहे हैं जो आंखों के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। श्वास रोगियों के लिए भी फसलों के अवशेष से उठने वाली धूल नुकसानदायक मानी जाती है। हालांकि फसलों की कढ़ाई का काम आगामी एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed