फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health workers reached door-to-door made 182 teams, 2493 people were vaccinated

182 टीमें बना घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारी, 2493 लोगों को लगाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Health workers reached door-to-door made 182 teams, 2493 people were vaccinated
रानीला में वैक्सीनेशन करती टीम और मौके पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग जिले में शत प्रतिशत लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगा चुका है और अब दूसरी डोज पर फोकस है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की 182 टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन की डोज दी। शाम तक इन टीमों ने 2493 लोगों को कवर किया। इनमें से 50 लोगों को पहली व 2443 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। शहर में 564 तो गांवों में 1849 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।
विज्ञापन

जिले वैक्सीनेशन प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि सोमवार को गांवों में 172 और शहर में दस टीमों ने वैक्सीनेशन किया। उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख 77 हजार 789 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग को तीन लाख 76 हजार का लक्ष्य मिला था। उन्होंने बताया कि विभाग ने लक्ष्य से अधिक हासिल कर लिया है और अब भी वैक्सीनेशन के लिए आ रहे लोगों को पहली डोज भी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर तक दूसरी डोज पर विशेष फोकस रहेगा और इस संदर्भ में सभी टीमों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 12 स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन आने वाले गांवों में 100 से अधिक ग्रामीणों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

861 ने को-वैक्सीन तो 1632 ने लगवाई कोविशील्ड
सोमवार को आउटरीच सेशन पर विभाग का अधिक फोकस रहा। एक दिन में विभागीय टीमों ने 861 लोगों को को-वॉक्सिन और 1632 को कोविशील्ड की डोज दी। सोमवार को मातृ-शिशु अस्पताल, इमलोटा, संतोकपुरा और माई कलां में किसी भी ग्रामीण को को-वैक्सीन नहीं लगाई गई जबकि सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हुआ सबसे ज्यादा टीकाकरण
सिविल अस्पताल में 564, एमसीएच में 80, बौंदकलां में 238, अचीना में 180, इमलोटा में 133, रानीला में 100, सांवड़ में 85, झोझूकलां में 121, बलका में 50, संतोकपुरा में 49, मानकावास में 138, माई कलां में 146, गोपी में 135, बाढड़ा में 131, हड़ौदी में 174, कादमा में 120 और छपार में 49 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

---
वर्जन::
जल्द से जल्द बचे हुए लोगों को वैक्सीन लगाकर कवर करने की विभाग की योजना है। इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश टीमों को निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि इसी साल दूसरी डोज से वंचित सभी लोगों को कवर कर लिया जाए।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
-----------
फोटो 29
घर जाकर महिला को वैक्सीन लगाती टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed