{"_id":"61f97cec991768602c16780c","slug":"health-services-deteriorated-due-to-infection-of-16-employees-including-two-doctors-charkhidadri-news-hsr623299048","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चिकित्सकों समेत 16 कर्मचारियों के संक्रमित होने से बिगड़ीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चिकित्सकों समेत 16 कर्मचारियों के संक्रमित होने से बिगड़ीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना की तीसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग की सांसे फूला दी है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के साथ-साथ अब व्यवस्थाओं को भी संक्रमण ने घेर लिया है। दरअसल दो चिकित्सकों समेत 16 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो गए हैं, जो होम आइसोलेट हैं। कर्मचारियों के संक्रमित होने से सैंपलिंग, मरीजों की जांच, होम आइसोलेट मरीजों तक दवाइयां पहुंचाने का काम भी प्रभावित हुआ है। अब तक तीसरी लहर में करीब 45 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के समक्ष कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के साथ-साथ अपने कर्मचारियों की सुरक्षा कड़ी चुनौती है। मरीजों के संपर्क में आने के कारण स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और इस कारण वे संक्रमित हो रहे हैं। फिलहाल भी दो चिकित्सक समेत 16 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हैं। जिनका स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।
एएनएम व आशा वर्कर्स भी हो रहीं संक्रमित
फिलहाल जो 16 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हैं, उनमें दो चिकित्सकों के अलावा एएनएम, आशा वर्कर्स शामिल हैं। एएनएम और आशा वर्कर्स को होम आइसोलेट किए गए मरीजों को घर-घर दवाई उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने से सैंपलिंग का कार्य भी प्रभावित हुआ है और अब पहले की तुलना कम सैंपलिंग हो रही है। जिले में अब औसत 600 से 700 तक सैंपलिंग हो रही है। मंगलवार को भी 631 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं, जिस कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सैंपलिंग का कार्य प्रभावित हुआ है। फिलहाल औसतन पांच सौ के करीब सैंपल लिये जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण दर अभी 20 प्रतिशत है। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन