फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health department started awareness campaign

Charkhi Dadri News: शहर में मिला मलेरिया का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जागरुकता अभियान

Wed, 08 May 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Health department started awareness campaign
मलेरिया जागरुकता अभियान चलाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
चरखी दादरी। जिले में मलेरिया का एक और केस मिला है। अब मलेरिया पॉजिटिव केस संख्या दो हो गई है। दोनों मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि मलेरिया जांच के लिए अब तक स्वास्थ्य विभाग 18531 स्लाइड तैयार कर चुका है। इतना ही नहीं जिले में मलेरिया जागरुकता अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दादरी जिले में पिछले छह साल से हर सीजन में मलेरिया केस मिल रहे हैं। वर्ष 2019 से लेकर 2024 में अब तक के केस देखें तो 33 लोग मलेरिया का शिकार बने हैं। राहत की बात ये है कि मलेरिया से एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले 6 वर्षों की बात करें तो मलेरिया के सर्वाधिक 12 मामले वर्ष 2019 में सामने आए थे। इस सीजन की बात करें तो पहला केस अप्रैल में और दूसरा केस अब मई में मिला है।
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि मलेरिया पॉजिटिव मिले दोनों शख्स अर्बन क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि विभाग टेस्टिंग तेज कर चुका है। उन्होंने बताया कि गत माह ही टेस्टिंग बढ़ाने के लिए दो अतिरिक्त माइक्रोस्कॉप खरीदे गए हैं। उन्होंने बताया कि सीएचसी स्तर पर भी विभाग ने टेस्टिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ये रही मलेरिया की स्थिति

वर्ष - स्लाइड बनी- मलेरिया केस- प्रभावित संख्या

2019- 32143- 12-8

2020- 37690- 2-2

2021- 57405-6-5
2022- 64051-3-3
2023- 82486-7-7
2024- 18531-2-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed