फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health department came into action, nutritious food service for mothers was restored in MCH

Charkhi Dadri News: हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, एमसीएच में जच्चा की पोषक आहार सेवा हुई बहाल

Mon, 04 Aug 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Health department came into action, nutritious food service for mothers was restored in MCH
फोटो 07 मातृ-शिशु अस्पताल के वार्ड में डिलिवरी के बाद भर्ती महिलाएं। संवाद
चरखी दादरी। एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र) में डिलिवरी के बाद जच्चा को मिलने वाली पौष्टिक आहार सेवा फिर से शुरू हो गई है। अब यहां भर्ती जच्चा और दूध के साथ बिस्कुट के पैकेट मिल रहे हैं। बजट की कमी का हवाला देकर यह सेवा तीन माह से सेवा बंद थी।
विज्ञापन

एमसीएच में डिलिवरी के बाद जच्चा को भर्ती रखा जाता है। उस स्थिति में वहां विभाग की ओर से जच्चा को पौष्टिक आहार दिया जाता है। मातृ-शिशु अस्पताल में रसोईघर सुविधा उपलब्ध न होने के कारण जच्चा को दूध के साथ बिस्कुट दिया जाता था। तीन माह से सेवा बंह होने का मुद्दा अमर उजाला ने 30 जुलाई के अंक में ''सरकारी पोषण कंगाल....करुणा की रसोई से जच्चा को मिल रही रोटी-दाल'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और जच्चा की डाइट सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद मुख्यालय शिकायत भी पहुंची। वहां से वास्तविक स्थिति का लिखित ब्योरा मांगा गया तो स्थानीय स्टाफ की ओर से जवाब दिया गया कि जच्चा को दूध-बिस्कुट की डाइट देना फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह औसतन 85 जच्चा को मिलेगी डाइट :
सरदार झाडू सिंह चौक स्थित मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) में बनाए गए लेबर रूम में प्रतिमाह लगभग 85 महिलाओं की डिलिवरी होती है। डिलिवरी के बाद कई जच्चा ऐसी होती हैं जिन्हें कमजोरी व अन्य कारणों से यहां भर्ती करना पड़ता है। उस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार देने की जिम्मेदारी विभाग की है। सेवा बहाल होने के बाद अब जच्चा पौष्टिक आहार ले सकेंगी।

----------
मातृ-शिशु अस्पताल में पौष्टिक आहार सेवा बहाल कर दी गई है। अब जच्च को दूध-बिस्कुट के पैकेट दिए जा रहे हैं। स्टाफ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed