फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   health department alert for emergency

Charkhi Dadri News: आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 10 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 10 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
health department alert for emergency
फोटो 30
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉड के साथ शहर में सर्च अभियान चलाती पुलिस टीम। संवाद

फोटो 31

जामा मस्जिद क्षेत्र में व्यक्ति की तलाशी लेती पुलिस टीम। संवाद
- शहर की सुरक्षा के मद्देनजर और रोहिंग्या व कश्मीरी लोगों को तलाश करने के लिए चलाया गया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को डॉग स्क्वॉड साथ लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में गुप्तचर विभाग और सुरक्षा शाखा अधिकारी भी साथ रहे।

शहर की सुरक्षा के मद्देनजर और रोहिंग्या व कश्मीरी लोगों को तलाश करने के लिए लघु सचिवालय, ईदगाह, वार्ड नंबर-14, रविदास नगर, जामा मस्जिद क्षेत्र व कबाड़ी मोहल्ला में अभियान चलाकर गहनता से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आपातस्थिति को देखते हुए चरखी दादरी के नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

फोटो 24
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल। संवाद
कार्यवाहक सीएमओ बोले-सभी प्रबंध हैं पुख्ता, रक्तदान शिविर लगाकर एकत्र किया जा रहा रक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारत-पाक के बीच बने नाजुक हालात के चलते देश व प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। वहीं, इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। आपातस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राहुल राठी का कहना है कि जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध पुख्ता हैं। शिविर लगाकर रक्त एकत्र किया जा रहा है।
दादरी कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. राहुल राठी ने बताया कि जिले के नागरिक अस्पताल में 200 बेड की सुविधा है। इसके अलावा, मातृ शिशु अस्पताल में 30 बेड उपलब्ध हैं। वहीं, जरूरत पड़ी तो जिले के तीन सीएचसी में भी बेड के प्रबंध कर दिए जाएंगे।
कार्यवाहक सीएमओ ने बताया कि विभाग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से भी संपर्क में हैं। उनकी ओर से 26 चिकित्सकों की लिस्ट दी गई है, जो मदद के लिए तैयार रहेंगे। वहीं, नागरिक अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। अस्थायी ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया गया है।
- ऑक्सीजन के 40 सिलिंडर उपलब्ध
सीएमओ ने बताया कि ऑक्सीजन के लिए उनके पास 40 सिलिंडर हैं। वहीं, इन सिलिंडर को रिफिल करने के लिए नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट है, जो चालू है। जिले में ऑक्सीजन की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
- 29 वेंटिलेटर उपलब्ध
सीएमओ ने बताया कि आपातस्थिति के लिए सिविल अस्पताल में 29 वेंटिलेटर मौजूद हैं। इनको ऑपरेट करने के लिए 8 डॉक्टरों को अभ्यास कराया गया है। वहीं, 26 और चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं, ओटी में भी पर्याप्त सुविधाएं हैं। स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है।

- प्रतिदिन किया जा रहा रक्त संचय
कार्यवाहक सीएमओ राहुल राठी ने बताया कि रक्त को एकत्रित करने के लिए प्रतिदिन रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संचय किया जा रहा है। रक्त को भिवानी रखा जा रहा है। शीघ्र स्थानीय अस्पताल में ब्लड बैंक यूनिट चालू हो जाएगी। इसके बाद एकत्रित रक्त को यहां लाया जाएगा। उनके पास सभी ग्रुप के रक्त उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं।



आगामी आदेश तक स्टेशन न छोड़ें अधिकारी : उपायुक्त
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि सरकार ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, उपक्रमों और विश्वविद्यालयों आदि के अधिकारी-कर्मचारी अपना मुख्यालय या स्टेशन राज्य के अंदर कायम करें। इसके अलावा, कोई भी कर्मचारी आगामी आदेश तक अपना मुख्यालय या स्टेशन न छोड़े। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इस आशय के निर्देश भी जारी किए गए है। डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि अपना मोबाइल चालू रखें। संवाद

जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम भी सतर्क
चरखी दादरी। जिले में बिजली एवं पानी की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी। जनता को बिजली-पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। बिजली निगम के कर्मचारियों को अपने स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहने के लिए कहा गया है। बिजली की नियमित रूप से आपूर्ति की जाएगी। कर्मचारियों के अवकाश रद्द् कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

बिजली निगम एक्सईएन अविनाश का कहना है कि बिजली की नियमित रूप से आपूर्ति होती रहेगी। कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। सरकार व प्रशासन की हिदायतों के अनुसार, निगम की ओर से कदम उठाया जा रहा है। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। संवाद

भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए सतर्क रहें ग्राम पंचायतें : अशोक कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायतों को सतर्क रहने के लिए कहा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सायरन बजाकर लोगों को सजग करते रहने की बात कही गई है। ये बातें प्रशासन की ओर से एसईपीओ अशोक कुमार ने कहीं। अशोक कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत को अपने स्तर पर संसाधन जुटाने होंगे। अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतें सायरन की व्यवस्था अपने स्तर पर कर रही हैं।
अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर पंच व सरपंचों को हर तरह से सजग रहने के लिए कहा गया है। ग्राम पंचायतें किसी भी आपातकालीन स्थिति में सायरन बजाकर लोगों को सचेत करेंगी।
उधर, सरपंच आनंद श्योराण, सुनील, रणबीर सिंह रोहिल्ला व रमेश कुमार ने बताया कि सभी पंचायतें प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। सरकार का हर तरह का सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाजारों में सायरन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ दुकानदार दिल्ली से सायरन मंगवा कर रहे हैं, जो ज्यादा कीमत के बताए जा रहे हैं।

28 दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द
चरखी दादरी। दमकल विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कर्मचारियों को 24 घंटे सेवा देने के लिए कहा गया है। आग बुझाने के लिए जरूरी पानी, गैस एवं रसायन आदि की व्यवस्था कर ली गई है। जिले में बाढड़ा उपमंडल समेत 28 कर्मचारी हैं। इनमें फायरमैन, चालक व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। विभाग के पास पांच गाड़ियां हैं। इनमें तीन छोटी हैं। तंग गलियों से गुजरने के लिए अग्निशमन बाइक भी है। पानी की उपलब्धता के लिए भी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जिला फायर अधिकारी जयदेव मलिक ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार विभाग ने सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रहने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed