{"_id":"5ef62b0d8ebc3e42ce0b628c","slug":"health-corona-active-case-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk5613083147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित बैंक प्रबंधक के संपर्क में आए परिवार के पांच सदस्य मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित बैंक प्रबंधक के संपर्क में आए परिवार के पांच सदस्य मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित एक ही परिवार के हैं और संक्रमित मिल चुके परिवार के एक सदस्य के संपर्क में आए थे। पांचों नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। पांच नए संक्रमित मिलने की पुष्टि डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने की है।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि गत 17 जून को अग्रसेन धर्मशाला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। उक्त व्यक्ति दिल्ली पीएनबी शाखा का मुख्य प्रबंधक है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही वह आइसोलेट है। दिल्ली से लौटने के बाद उसके संपर्क में परिवार के अन्य सदस्य भी आए थे। गत 22 जून को परिवार के पांचों सदस्यों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे, जिनकी शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पांचों नए संक्रमितों को भी आइसोलेट कर दिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि बैंक प्रबंधक के बाद उसकी 57 वर्षीय मां, 32 वर्षीय पत्नी, छह वर्षीय बेटा समेत 26 वर्षीय छोटा भाई और 24 वर्षीय उसकी पत्नी भी संक्रमित मिली है। इस परिवार के अब छह लोग पॉजिटिव हैं। इन छह लोगों से पहले भी शहर में एक महिला समेत चार लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं और इनमें से दो संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। शहर में अब आठ एक्टिव केस हैं। वहीं, जिले में एक्टिव केस की संख्या 36 हो गई है।
विज्ञापन
चार संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर भेजा घर
वीरवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में से चार को डिस्चार्ज कर दिया है। आइसोलेशन पीरियड पूरा होने तक उन्हें होम आइसोलेट रहना पड़ेगा। विभाग ने उन्हें घर से बाहर न निकलने और दूसरों के संपर्क में न आने की हिदायतें दी गई है।
4703 सैंपल भेजे, 4556 की रिपोर्ट आई निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग ने जिले से 4703 सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे हैं और इनमें से 4556 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य ने 76 सैंपल पीजीआई भेजे जबकि 60 की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची हैं जिनमें से पांच पॉजिटिव और 55 निगेटिव हैं। 13 लोगों को कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि नौ लोग क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं। 70 सैंपलों की रिपार्ट अभी लंबित हैं।
26 दिन में मिले 56 केस
जिला में पिछले 26 दिनों में 34 कोरोना केस मिले हैं। ऐसे में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हालांकि प्रशासन की ओर से कोरोना रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए हैं। जनता को भी जागरूक किया जा रहा है। गांव में स्वयंसेवक प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। उपायुक्त शिवप्रसाद की ओर से सरपंचों को भी प्रेरित किया जा रहा है। सरपंचों की ओर से भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि गांवों में सामाजिक संक्रमण का खतरा ना बढ़ने पाए।
जिले में शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। सभी पहले संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आए हुए हैं और ये एक ही परिवार के हैं। अब जिले में 36 एक्टिव केस हैं।
- मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी