फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   He fiercely targeted BJP and Prime Minister Narendra Modi

भाजपा पहाड़ खोदकर चूहा निकालने में माहिर : मल्लिकार्जुन खरगे

Thu, 03 Oct 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
He fiercely targeted BJP and Prime Minister Narendra Modi
चरखी दादरी जिले के बाढड़ा में आयोजित रैली को संबोधित करते कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
चरखी दादरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि भाजपा पहाड़ खोदकर चूहा निकालने में माहिर है। मोदी झूठों के सरदार हैं। वर्ष 2014 में सत्ता संभालने से पहले मोदी ने देशवासियों से जो वादे किए, उन्हें 10 साल के शासन के बाद भी नहीं निभाया।
विज्ञापन

बुधवार को चरखी दादरी जिले के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा मोदी ने नहीं निभाया। हरियाणा में पांच लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही, जबकि यहां 1.60 लाख स्थायी पद खाली पड़े हैं।खरगे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के एक सिरे का दिल्ली तो दूसरे का चंडीगढ़ की तरफ खिंचाव है। इस कारण डबल इंजन की सरकार पटरी पर एक ही जगह खड़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल ने नौ साल शासन किया। प्रदेश की गठबंधन सरकार के दोनों इंजन फेल होते ही उन्हें बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया।
विज्ञापन

खरगे ने कहा कि भाजपा को जवान और किसान की अहमियत पता नहीं है। आरएएस और भाजपा में कोई किसान नहीं है। इसी कारण सरकार अंबानी और अदाणी जैसे उद्योगपतियों की मदद करती है। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, चूरू के सांसद राहुल कस्वां, राज्यसभा सदस्य नासिर हुसैन और भारती कृष्णा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो हांसी बनेगा जिला : मल्लिकार्जुन खरगे
हांसी (हिसार)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर आमजन की हांसी को जिला बनाने की मांग पूरी की जाएगी।

बुधवार को हांसी में अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश प्रदेश को अच्छी स्थिति में लाने की कोशिश पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। भाखड़ा नांगल पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बनवाया, जिससे देश में हरित क्रांति आई। कारखाने, पावर प्लांट सब चीजें कांग्रेस ने बनाई। इंदिरा गांधी ने हरियाणा को अलग राज्य बनवाया। भाजपा ने कुछ नहीं किया, फिर भी वह बोलते हैं कि देश को आजादी 2014 में मिली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने तो खिलाड़ी बनाए भाजपा ने युवाओं को नशेड़ी बनाया। कांग्रेस सरकार बनी तो बदमाश व नशा को हरियाणा से खत्म करेंगे। समारोह में कांग्रेस सांसद जय प्रकाश सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed