{"_id":"65da344e7b0b7e47220cb753","slug":"haryana-won-in-para-football-match-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114078-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैरा फुटबाल मैच में हरियाणा ने उत्तराखंड को 1-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैरा फुटबाल मैच में हरियाणा ने उत्तराखंड को 1-0 से दी शिकस्त
Sat, 24 Feb 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के बादल में आयोजित पैरा स्पर्धा के दौरान फुटबाल को किक लगाते खिलाड़ी।
चरखी दादरी/झोझूकलां। बादल में आयोजित तीन दिवसीय पैरा फुटबाल स्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन के मुकाबले में केरल ने पंजाब को और हरियाणा ने उत्तराखंड को शिकस्त दी। वहीं, एक अन्य मुकाबले में हरियाणा की टीम ने मध्य-प्रदेश को हराया।
तीन दिवसीय स्पर्धा के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत सुबह 9 बजे की गई। मुख्यअतिथि झोझूकलां थाना के प्रभारी निरीक्षक हवाकौर ने शिरकत की और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और खेल को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। हवाकौर के अलावा एडवोकेट राजबाला, सोमबीर और संदीप ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
स्पर्धा के दूसरे दिन भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। पहला मुकाबला हरियाणा और केरल के बीच खेला गया, जिसमें केरल की टीम 9-0 से विजेता बनी। दूसरा मुकाबला केरल और पंजाब के बीच हुआ। इस मुकाबले में पंजाब की टीम 3 और केरल की टीम चार गोल कर पाई। इस प्रकार ये मैच केरल ने 4-3 से अपने नाम कर लिया। तीसरा मुकाबला हरियाणा और उत्तराखंड के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा की टीम 1-0 से विजेता रही।
विज्ञापन
इसके बाद केरल और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ जिसमें केरल की टीम 5-0 से विजेता बनी। वहीं, एक अन्य मुकाबले में केरल ने उत्तराखंड को 8-0 से हराया। मुख्य रेफरी की भूमिका अक्षय महेंद्रगढ़ ने जबकि रेफरी की भूमिका नवीन रोहतक, राजकुमार व स्वरूप सिंह आदि ने निभाई।