फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Sunita Kejriwal said- Arvind Kejriwal is the son of Haryana, I am the daughter-in-law

Haryana: सुनीता बोलीं- अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे, मैं बहू... जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा

Sun, 01 Sep 2024 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 09:14 PM IST
सार

बाढड़ा की अनाज मंडी में आयोजित सभा में कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है।

विज्ञापन
Haryana: Sunita Kejriwal said- Arvind Kejriwal is the son of Haryana, I am the daughter-in-law
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का स्वागत करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बाढड़ा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि अरविंद हरियाणा के बेटा हैं, मैं आपकी बहू। आपका बेटा अरविंद शेर है। उन्होंने दिल्ली व पंजाब में काम करके दिखाया है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरते हैं। डर के कारण उन्हें जेल में डाल रखा है। भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है, लेकिन केजरीवाल झुकने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल चरखी दादरी जिले के बाढड़ा खंड में अनाज मंडी में आयोजित बदलाव रैली में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर 10 वर्ष में देश-प्रदेश में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म सिवानी में हुआ था। वह हिसार में पढ़े हैं। उन्होंने इतने कम समय में पार्टी का गठन कर दिल्ली व पंजाब में सरकार बनाई। दोनों राज्यों में बदलाव करके दिखाया है। अब अपने घर हरियाणा मेंं बदलाव की बारी है इसलिए विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करें। अरविंद ने मूलभूत सुविधाओं से संबंधित पांच गारंटियां दी हैंं। ये सत्ता में आते ही पूरी की जाएंगी। प्रदेश की जनता के जीवन में सभी सुविधाएं देकर बदलाव लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म के नाम पर राजनीति करती है भाजपा : सुशील गुप्ता
जनसभा में आप प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 78 साल में किसी सरकार ने देश व क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करती है। देश शिक्षित होगा तभी विकसित होगा। जल्द ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। रैली संयोजक राकेश चांदवास ने कहा कि रेतीले क्षेत्र के जीवन में खुशहाली अरविंद केजरीवाल ही ला सकते हैं।


इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र, जिला सचिव राकेश चांदवास, इंदू शर्मा, सत्यनारायण यादव, गीता श्योराण, धनराज कुंडू, दर्शन बेरला, संजय काकड़ौली, उमेश गोपालवास, महेश गुप्ता, अनीता सांगवान, उषा रानी, मास्टर संजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed