{"_id":"670fea2cafe09186290a89dc","slug":"haryana-sixth-haryana-state-level-school-sports-competition-will-be-held-in-rohtak-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में होगी छठी हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता, 1,584 खिलाड़ी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक में होगी छठी हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता, 1,584 खिलाड़ी लेंगे भाग
Wed, 16 Oct 2024 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:00 PM IST
सार
19 से 21 अक्तूबर तक छह स्थानों पर आयोजन होगा। 1,584 खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
छठी हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में 19 से 21 अक्तूबर तक छठी हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन छह स्थानों पर होगा। राजीव गांधी खेल स्टेडियम, सर छोटूराम स्टेडियम, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना स्कूल सुनारिया, जैड ग्लोबल स्कूल और पठानिया पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के मुताबिक रोहतक के मानव रचना सुनारिया में कबड्डी, रस्साकशी और खो-खो की प्रतियोगिताओं में 1,584 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें प्रत्येक जिले से 36 लड़के और 36 लड़कियां सहभागिता निभाएंगी।
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी स्थित जैड ग्लोबल स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें 264 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से छह लड़के और छह लड़कियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताओं में 704 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रत्येक जिले से 16 लड़के और 16 लड़़कियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम आयु के 4,576 खिलाड़ी भाग लेंगे।