{"_id":"6aee3d984a1e05f64a058596","slug":"haryana-school-teachers-association-chalks-out-strategy-to-get-demands-met-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-162662-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने मांगें पूरी करवाने के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने मांगें पूरी करवाने के लिए बनाई रणनीति
Sat, 07 Nov 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें मांगें पूरी करवाने के लिए रणनीति बनाई। यह बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई।
जिला वरिष्ठ प्रधान किरण बाला ने इसकी अध्यक्षता की जिसमें राज्य प्रधान प्रभु सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री ने कहा कि संघ तीनों खंडों में सदस्यता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है। जिला कोषाध्यक्ष प्राचार्य रविंद्र कुमार ने अध्यापकों के लंबित मामलों को हल करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करने की बात कही।
बाढड़ा खंड प्रधान विजेंद्र कुमार ने एसीपी मामलों में बार-बार आपत्तियों से शिक्षकों को हो रही परेशानी बताई। राज्य कमेटी सदस्य रामपाल रामबास ने शिक्षा अधिकारियों से मिलकर एसीपी, एलटीसी, मेडिकल प्रतिपूर्ति और एक्सग्रेसिया बजट जैसे विषयों को हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
रैली की तैयारी और मुद्दे
राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी। अध्यापक संघ इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। रैली के प्रमुख मुद्दों में टेट की अनिवार्यता, जनशिक्षा, शिक्षक-शिक्षार्थी विरोधी नीतियां और नई शिक्षा नीति शामिल हैं।
विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
प्रभु सिंह ने चेतावनी दी कि यदि निदेशालय स्तर पर लंबित मामले हल नहीं हुए तो संघ विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि जनवरी महीने में अध्यापक संघ निदेशालय पर विरोध प्रदर्शन करेगा। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यशपाल सांगवान और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सह सचिव धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।