फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Sabir massacre... JNU student union and communist delegation visited Charkhi Dadri

Haryana: साबिर हत्याकांड... जेएनयू छात्र संघ और कम्युनिस्ट प्रतिनिधिमंडल ने किया बाढड़ा का दौरा

Sun, 15 Sep 2024 07:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 07:42 PM IST
सार

संरक्षित पशु का मांस खाने के अंदेशे में 27 अगस्त को पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक की बाढड़ा क्षेत्र में हत्या की गई थी। इस मामले में प्रतिनिधिमंडल तीन घंटे तक बाढड़ा और हंसावास खुर्द में ठहरा और हत्याकांड को लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
Haryana: Sabir massacre... JNU student union and communist delegation visited Charkhi Dadri
हंसावास खुर्द के समीप बनीं झुग्गियों का दौरा करते जेएनयू छात्र संघ व कम्युनिस्ट प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के बाढड़ा में पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक हत्याकांड मामले में जेएनयू छात्र संघ व कम्युनिस्ट प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रविवार को बाढड़ा क्षेत्र का दौरा किया। तीन घंटे तक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र में रुका और बाढड़ा समेत हंसावास खुर्द की झुग्गियों में भी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पूछताछ के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की।

विज्ञापन


वहीं, बाढड़ा पहुंचे प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और जल्द ही यह मुद्दा राष्ट्रीय समिति के समक्ष उठाने की बात कही। टीम ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने में विफल है।
विज्ञापन


बता दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष धनंजय कुमार की अगुवाई में यूनिवर्सिटी के छात्र संघ पदाधिकारी पहले बाढड़ा के जुई रोड और फिर गांव हंसावास खुर्द की झुग्गियों में पहुंचे। हालांकि, झुग्गियों में रहने वाले परिवार दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल और असम लौट चुके हैं। इसके चलते प्रतिनिधिमंडल की उनसे बातचीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों और ग्रामीणों से प्रतिनिधिमंडल ने घटनाक्रम को लेकर बातचीत की। यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम इस तरह की घटनाओं की धरातल तक जाकर जांच कर रिपोर्ट तैयार करती है। प्रतिनिधिमंडल में सीपीआईएम प्रदेश प्रभारी प्रेम सिंह गहलावत, ओमप्रकाश जरोडा व विनोद दड़ौली भी शामिल रहे।


यह है पूरा मामला
बता दें कि 27 अगस्त को संरक्षित पशु का मांस खाने के अंदेशे में पश्चिम बंगाल व असम निवासी कुछ लोगों से मारपीट की गई थी। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक व उसके दोस्त की कुछ युवक पिटाई कर रहे थे। उसी शाम साबिर मलिक का शव भांडवा गांव से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed