फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Paddy markets will start in the state from 20th

हरियाणा: प्रदेश में 20 से शुरू होंगी धान की मंडियां, 8 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य

Fri, 15 Sep 2023 05:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 05:06 PM IST
सार

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने बाढड़ा हलके के तीन गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सुनीं लोगों की समस्याएं सुनीं और विपक्षी दलों पर तंज कसे। मामन खान मामले पर बोले कि कानून सबके लिए बराबर है फिर चाहे कोई हो।

विज्ञापन
Haryana: Paddy markets will start in the state from 20th
प्रेस वार्ता करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में 20 से धान की मंडियां शुरू करने की योजना है। वहीं, बाजरा खरीद की तैयारियां पूरी हैं और इस बार आठ लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जाएगी। यह बात बाढड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम मेंशिरकत करने पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार साढ़े 6 लाख मीट्रिक टन बाजरा केंद्र सरकार और डेढ़ लाख मीट्रिक टन बाजरा प्रदेश सरकार खरीदेगी। जेपी दलाल ने कहा कि केंद्र सरकार इस पर बाजरा सेना को भी मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करने से बाजरा अब गेहूं और धान से भी महंगा हो गया है और आने वाले दिनों में बाजरा के दाम और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मामन खान मामले पर बोले: कानून सबके लिए बराबर, फिर चाहे कोई हो
कृषि मंत्री ने मामन खान को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। फिर चाहे वो सत्ता पक्ष का नेता हो याविपक्ष का। इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा और अगर किसी ने गलत किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले पढ़ रहे महागठबंधन के कसीदे
महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जेपी दलाल ने कहा कि जो लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे वो ही महागठबंधन के कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को गालियां देकर सत्ता में आई जबकि इनेलो ने भी कांग्रेस का विरोध किया। विपक्ष के नेता देश की तरक्की देखकर खुश नहीं है और वो सनातन धर्म के खिलाफ भी बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed