{"_id":"698b773c5375309b560299fd","slug":"haryana-horticulture-nursery-act-will-ensure-quality-standards-in-nurseries-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151259-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को करेगा सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को करेगा सुनिश्चित
Tue, 10 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है। राज्य सरकार की ओर से हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों व अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है।
उपायुक्त डॉ. नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना लागू की है। जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और जलवायु असंतुलन से होने वाले नुकसान से किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में अधिकांश बागवानी फसलें शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बागवानी के सतत विकास के लिए जेआईसीए सहायता प्राप्त परियोजना को भी मंजूरी दी है। यह परियोजना 9 वर्षों में दो चरणों में लागू की जाएगी और इससे प्री-हार्वेस्ट और पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन सहित संपूर्ण बागवानी आपूर्ति शृंखला को मजबूत किया जाएगा।