{"_id":"61a8f4a05d10ed0f6075cfe3","slug":"haryana-government-will-cancel-permit-of-transporters-who-do-not-accept-zero-balance-pass-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री ने किया एलान: बेटियों के जीरो बैलेंस पास न मानने वाले ट्रांसपोर्टरों के परमिट रद्द करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री ने किया एलान: बेटियों के जीरो बैलेंस पास न मानने वाले ट्रांसपोर्टरों के परमिट रद्द करेगी सरकार
Thu, 02 Dec 2021 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:00 PM IST
सार
चरखी दादरी में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उपमुख्यमंत्री ने एलान किया कि जीरो बैलेंस पास न मानने वाले ट्रांसपोर्टरों के परमिट सरकार रद्द करेगी। चौटाला बोले कि पास को नजरअंदाज करने वाले ट्रांसपोर्टरों की वीडियो बनाकर भेजें।
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जजपा पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेटियों के जीरो बैलेंस पास को न मानने वाले ट्रांसपोर्टर पर सरकार अब कार्रवाई करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता ऐसे मामलों की वीडियो बनाकर भेजें, जिन पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री गुरुवार को चरखी दादरी के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 9 दिसंबर को झज्जर में होने वाली जजपा की जनसरोकार रैली का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
किसान आंदोलन पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार से एमएसपी के लिए जल्द कमेटी गठित करने की मांग प्रदेश सरकार भी कर चुकी है। सरकार ने मनरेगा के तहत अगले साल 1200 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मनरेगा के तहत ही अब गांवों में बने खेल स्टेडियमों का भी रख-रखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल बड़ी घोषणाओं के अलावा 40 फीसदी छोटी घोषणाएं भी परवान चढ़ाई जा चुकी हैं। प्राइवेट नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण देने के फैसले का असर आने वाले कुछ समय में नजर आएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः Haryana Weather: छिटपुट बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, आज भी संभावना, 6 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 दिसंबर को जजपा झज्जर में तीसरा स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि दादरी-भिवानी क्षेत्र डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है और जन सारोकार दिवस रैली में दादरी की भागीदारी भी अहम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल बेहद विकट थे लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं।
कोरोना का प्रदेश में असर ज्यादा नहीं है जबकि किसान आंदोलन भी समाप्ति की ओर अग्रसर है। अब जो तीन साल का कार्यकाल बचा है उसमें भाजपा और जजपा की ओर से प्रदेश को कई सौगातें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनवरी से जजपा सदस्यता अभियान चलाएगी। पंचायत और निकाय चुनाव दोनों संगठन मिलकर लड़ेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को रविंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, केसी बांगड़ आदि ने भी संबोधित किया।