फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Dr. Mohan Yadav said- Rahul Gandhi is ignorant, insulting the country in foreign countries

Haryana: डॉ. मोहन यादव बोले- राहुल गांधी अज्ञानी, विदेशों में देश का कर रहे अपमान

Fri, 27 Sep 2024 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 12:55 AM IST
सार

दादरी हलके से भाजपा प्रत्याशी की ओर से आयोजित जनसभा में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किए। हरियाणा सरकार की उपलब्धियों के  कसीदे पढ़े।

विज्ञापन
Haryana: Dr. Mohan Yadav said- Rahul Gandhi is ignorant, insulting the country in foreign countries
मोहन यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादरी हलके में आयोजित भाजपा प्रत्याशी की जनसभा में राहुल गांधी पर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अज्ञानी हैं। वह विदेशों में जाकर देश का अपमान करते हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के समर्थन में मिसरी गांव में मतदान की अपील करने पहुंचे डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर पाकिस्तान के हितों की बात करते हैं। वह हरियाणा आए जरूर हैं, लेकिन नासमझ हैं, नादान हैं। कहा कि देश के खिलाफ जाने वालों को चुनाव में वोट की चोट से जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा ने हरियाणा में खूब विकास कार्य करवाए हैं। जनहित की योजनाएं लागू की हैं। जनसभा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed