फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Dr. Kamal Gupta took oath for the third time in the BJP government

Haryana: मंत्रिमंडल विस्तार में हिसार को फिर मिली हिस्सेदारी, आदमपुर के हिस्से इंतजार

Tue, 19 Mar 2024 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 11:36 PM IST
सार

डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा सरकार में तीसरी बार शपथ ली है। लोकसभा क्षेत्र के तीन मंत्रियों की कुर्सी गंवाने के बाद दो कुर्सी मिली है।

विज्ञापन
Haryana: Dr. Kamal Gupta took oath for the third time in the BJP government
डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा सरकार में तीसरी बार शपथ ली - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंत्रिमंडल विस्तार में हिसार शहर की राजनीतिक शक्ति को बहाल कर दिया गया है। आरएसएस की मजबूत पैरवी के दम पर डॉ. कमल गुप्ता अपनी कुर्सी सुरक्षित करने में कामयाब रहे। साढ़े 9 साल की भाजपा सरकार में पहली बार हिसार लोकसभा की बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र को भी सत्ता में हिस्सेदारी मिली है।

विज्ञापन


गठबंधन सरकार में हिसार, उचाना, नलवा, उकलाना को राजनीतिक हिस्सेदारी मिली हुई थी। अब नलवा, हिसार, बवानीखेड़ा को ही हिस्सेदारी मिली है। तीन मंत्रियों की कुर्सी जाने के बाद डॉ. कमल गुप्ता अपनी कुर्सी वापस लेने में सफल रहे।
विज्ञापन


वहीं, आदमपुर विधानसभा को राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए एक बार फिर से इंतजार करना होगा। आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नाेई वर्ष 2022 में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। भव्य बिश्नोई 2022 में भाजपा के विधायक चंडीगढ़ पहुंचे तो उनके मंत्री पद को लेकर कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राजस्थान उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई की अहम भूमिका के चलते भाजपा की सरकार बनने पर भव्य को मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। जजपा के गठबंधन से अलग होने पर भव्य बिश्नोई को डिप्टी सीएम बनाने की अफवाह कई दिन से चल रही थी। मंगलवार को कैबिनेट विस्तार में आदमपुर विधानसभा के हिस्से इंतजार आया।

बरवाला के जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम बागियों में शामिल हैं। रामकुमार गौतम को मंत्री पद की चर्चाएं चल रही थीं। इन दोनों को फिलहाल कुछ नहीं मिला है। इसके अलावा पंजाबी समाज की ओर से हांसी विधायक विनोद भयाना का नाम भी चर्चा में आया था। पंजाबी कोटे से विनोद भयाना मंत्री पद तक पहुंचने में नाकाम रहे। नलवा विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की कुर्सी बरकरार है।


तीसरी बार ली शपथ 
डॉ. कमल गुप्ता ने पिछले साढ़े 9 साल में तीसरी बार शपथ ली है। 2014-19 भाजपा सरकार में उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया था। समय से पहले ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। 2019-2024 मनोहरलाल गठबंधन सरकार में उन्हें केबिनेट मंत्री का पद मिला। 19 मार्च 2024 को उन्हें तीसरी बार शपथ दिलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed