फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Army recruitment exam from April 17 to 26, exam centers set up in four districts

Haryana: सेना भर्ती परीक्षा 17 अप्रैल से 26 तक, चार जिलों में बनाए एग्जाम सेंटर, एडमिट कार्ड के लिंक भेजे

Tue, 11 Apr 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Apr 2023 11:20 AM IST
सार

भारतीय सेना में 2023-24 अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के कई परीक्षा केंद्रों पर 17 से 26 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के शहरों में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, अंबाला और हिसार शामिल हैं।

विज्ञापन
Haryana: Army recruitment exam from April 17 to 26, exam centers set up in four districts
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 17 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के चार शहरों में आयोजित किया जाएगा। इन शहरों में अंबाला, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल है। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना ने इस बात पर जोर दिया है कि पारदर्शिता से यह चयन प्रक्रिया पूरी की जाए।

विज्ञापन


किसी की बातों पर विश्वास न करें
अमूमन यह देखा गया है कि दलाल सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों पर कब्जा कर लेते हैं और उन्हें सत्यापन के दौरान जमा करवाने के लिए उनसे रुपये मांगते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी दलाल का शिकार होने से बचने के लिए भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपने मूल दस्तावेज किसी को न सौंपें। निजी अकादमी सहित कोई भी व्यक्ति अपने आप को सेना का कितना ही नजदीकी बताता हो, उसकी बातों पर विश्वास न करें। ऐसे किसी दलाल का पता लगे तो उसकी शिकायत अपने नजदीक पुलिस स्टेशन या सेना भर्ती कार्यालय दादरी एआरओ ऑफिस में आकर दें।
विज्ञापन


भर्ती में दलाली और कदाचार रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदम
कर्नल आंनद साकले ने बताया कि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के दौरान इस तरह की दलाल और कदाचार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। आम नागरिकों से भी यह अपेक्षा है कि वे भर्ती के नाम पर घूसखोरी को रोकने में सेना अधिकारियों का सहयोग करेंगे। उम्मीदवार पूरी मेहनत से तैयारी कर इस परीक्षा को पास करें और आगे शारीरिक परीक्षा को भी उत्तीर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed