{"_id":"6871483b5d701e209c0b1701","slug":"harvest-insurance-upto-31-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140437-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा : डॉ. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा : डॉ. जितेंद्र
Fri, 11 Jul 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
- ऋणी व गैर ऋणी दोनों प्रकार के किसानों के लिए स्वैच्छिक है पीएम फसल बीमा योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खरीफ फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। किसान अपनी धान, बाजरा, मक्का और कपास जैसी खरीफ फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना के अंतर्गत बाढ़, ओलावृष्टि, जलभराव, बिजली गिरना, प्राकृतिक आग आदि आपदाओं से नुकसान की स्थिति में मुआवजा प्रदान किया जाता है।
उप कृषि निदेशक डाॅ. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि यह योजना ऋणी व गैर ऋणी दोनों प्रकार के किसानों के लिए स्वैच्छिक है। यदि कोई ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहता तो उसे 24 जुलाई से पूर्व बैंक में लिखित सूचना देनी होगी। बीमा की गई फसल में त्रुटि होने पर 29 जुलाई तक फसल परिवर्तन की सूचना बैंक को देना अनिवार्य है।
उपनिदेशक ने फसल की बीमा प्रीमियम राशि की जानकारी देते हुए बताया कि कपास के लिए 5435.05 प्रति हेक्टेयर, धान के लिए 2124.98, बाजरा के लिए 1024.36 और मक्का के लिए 1089.74 राशि निर्धारित की गई है।