फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   hartalika teez

Charkhi Dadri News: हरतालिका तीज पर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

Sat, 07 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
hartalika teez
भारत-नेपाली एकता समाज की नगर समिति की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मूल प्रवाह अखिल भारत-नेपाली एकता समाज की नगर संगठन समिति की ओर से हरतालिका तीज पर्व मनाया गया। नेपाली महिलाओं ने अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए 24 घंटे व्रत रखा। इस दौरान कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की। शाम को शिव-पार्वती की पूजा कर मंगल गीत गाए। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाई। पारंपरिक वेशभूषा धारण पूजन किया और व्रत की पौराणिक कथा सुनी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर विका ने की। कृष्ण विका ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर क्षेत्र के संयोजक मोहन सिंह ने शिरकत की। मोहन सिंह ने लोगों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में जहां पर भी नेपाली मूल के लोग रहते हैं। हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हरियाणा में मनाई जाने वाली हरियाली तीज के ठीक एक माह बाद नेपाली लोग हरतालिका तीज मनाते हैं। हरियाणा में तो भाई अपनी बहन की ससुराल कोथली लेकर जाता है। नेपाल में भाई बहन को ससुराल से मायके लेकर आता है। इस दौरान महिला विभाग की अध्यक्ष निशा केसी ने महिलाओं से अपनी संस्कृति को नहीं भूलने की अपील की।

- आयोजन में ये रहे मौजूद
इस दौरान समिति उपाध्यक्ष लाल सिंह, सचिव किशन विका, कोषाध्यक्ष बुधराम, गुमान सिंह थापा, सूरजा, पितांबर, गणेश, ओमप्रकाश, गोपाल शर्मा, योगेश बेलवास, रामू भुसाल, भीम बहादुर, निशा देवी केसी, कृष्णा देवी थापा, गीता देवी विका, पार्वती देवी सुनार, रीमा देवी, सीता देवी, सीमा देवी आदि ने सामूहिक रूप से नृत्य किया।
फोटो- 35
अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित तीज पर्व में शामिल नेपाली समाज की महिलाएं। स्रोत : समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed