फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   hartal of government workers

राष्ट्रव्यापी हड़ताल : बैंक शाखाओं में काम तो शहर में नहीं हुई सफाई

Thu, 10 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
hartal of government workers
रोजगार्डन में बैठक करते हड़ताली कर्मचारी। संवाद
फोटो 07, 08,09 व 10
विज्ञापन

- परिवहन, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम और स्वास्थ्य विभाग में नजर नहीं आया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर, सामान्य दिनों की तरह ही लोगों को मिला सेवाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दादरी जिले में ज्यादा असर देखने के लिए नहीं मिला। परिवहन, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल सेवाएं सुचारु रहीं। हालांकि, हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था और पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में देखने को मिला। बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं के कोई काम नहीं हुए जबकि नगर परिषद के कर्मचारियों ने सफाई नहीं की।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ और सीटू ने सभी विभागों से 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया था। हड़ताल के मद्देनजर कई दिनों तक जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। वहीं, बुधवार को दादरी जिले में हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर जरूर रहे, लेकिन, संबंधित विभागों की सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग की बात करें तो दादरी डिपो से सामान्य दिनों की तुलना में दो बसें अधिक चलाई गईं। दादरी परिवहन डिपो में 579 में से 29 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जीएम नवीन शर्मा ने बताया कि सभी 101 बसों का संचालन किया गया। इनके अलावा, पानीपत व बाढड़ा रूट पर बस का एक-एक अतिरिक्त फेरा लगवाया गया। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई।
वहीं, बिजली निगम में 31 स्थायी लाइनमैन और 35 डीसी रेट पर लगे कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। सामान्य दिनों की तरह ही बिजली आपूर्ति सुचारु रही जबकि बिजली फॉल्ट भी टीमों ने तय समय अवधि में ठीक किए। इसी प्रकार, जनस्वास्थ्य विभाग की सेवाएं भी सुचारु रहीं। शहर में पेयजल की आपूर्ति हुई। स्वास्थ्य विभाग में भी हड़ताल का असर देखने को नहीं मिला।
वहीं, पीएनबी की मुख्य शाखा में 11 कर्मचारी हड़ताल पर रहे जबकि दोनों शाखाओं का काम प्रभावित रहा। नगर परिषद के 120 कर्मचारी हड़ताल पर रहे और इसके कारण मुख्य सड़कों व गलियों में झाडू नहीं लग सकी।

- सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन भी किया। रोज गार्डन में उन्होंने रोष बैठक की और इसके बाद बस स्टैंड व वाया परशुराम चौक होते हुए लाला लाजपतराय चौक तक प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

- गुटों में बंटे संगठन, किसी ने कहीं तो किसी ने कहीं बिछाई दरी
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अलग-अलग जगहों पर धरना दिया जबकि वे एक मंच पर इकट्ठे नहीं हुए। रोज गार्डन की बात करें तो वन विभाग के कर्मचारियों ने अलग से रोष बैठक की। इसके अलावा, नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों ने अलग से धरना दिया।


- प्रशासन रहा सतर्क, विभागाध्यक्षों से लिए गए अपडेट
हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन भी सतर्क रहा। हड़ताल के असर का अपडेट विभागों के मुखियाओं से कुछ-कुछ देर बाद लिया जाता रहा। हालांकि, ज्यादातर सेवाएं सुचारु रहने से लोगों को हड़ताल के चलते परेशानियां नहीं झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed