फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Hariyali Teej festival celebrated

Charkhi Dadri News: डांडिया बैलेंस नृत्य में अनु और म्यूजिकल डांडिया में पूनम प्रथम

Thu, 08 Aug 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej festival celebrated
गांधीनगर कॉलोनी में आयोजित तीज उत्सव में शामिल महिलाएं। 
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज एवं प्यारी सखियां ग्रुप की ओर से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। इस दौरान डांडिया बैलेंस डांस प्रतियोगिता में अनु बंसल प्रथम स्थान पर रही। म्यूजिकल डांडिया स्पर्धा में पूनम सोनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रदेश संगठन सचिव संतोष जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दादरी महिला अध्यक्ष पंकज गोयल ने की। चेतन सत्संग भवन गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका मधु सिंगल, रजनी बंसल, रेखा गुप्ता, पूजा बंसल व रजनी गर्ग ने निभाई। इस दौरान महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। महिलाओं ने हरियाणवी परिधान धारण किए। इस दौरान भगवान शिव- पार्वती की आकर्षक झांकी सजाई गई। महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए झूले का आनंद उठाया।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर कादमा में मनाई तीज

चरखी दादरी। गांव कादमा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस तीज महोत्सव पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्ले स्कूल के बच्चों की फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, आग के बिना भोजन बनाया गया। वरिष्ठ वर्ग में बारहवीं कक्षा के विज्ञान वर्ग में सुमित, विपिन, गौरव प्रथम रहे। निदेशक मुन्ना लाल शर्मा, प्राचार्या निशा शर्मा, सचिव महेश शर्मा, प्रवक्ता पंकज शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र सांगवान, शशिप्रभा, गणित अध्यापक जगफूल सिंह निर्णायक रहे। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फर्स्ट स्टेयर प्ले स्कूल में मनाई हरियाली तीज

चरखी दादरी। फर्स्ट स्टेयर प्ले स्कूल शंकर कॉलोनी में हरियाली तीज मनाई गई। वहां स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने कई व्यक्त किए। सभी अध्यापिकाएं और बच्चे हरे रंग के कपड़े पहने नजर आए। अध्यापिका वंदना और उनकी टीम ने बच्चों के लिए चित्रकला, म्यूजिकल चेयर, सावन के गीत, नृत्य और झूला-झूलो प्रतियोगिता कराई। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में वंदना शर्मा, ज्योति, पूजा, सोनिया, निशा, चारु, टीना, सोनाली आदि अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।


तीज पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पौधे वितरित किए

चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी की एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत गांव कादमा में जिला संयोजक कुलदीप शास्त्री चांदवास की अध्यक्षता में तीज पर्व पर कार्यकर्ताओं को पौधे वितरित किए गए।

आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने शिरकत की। किरण कलकल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का आह्वान किया है। आज बिगड़ते पर्यावरण के चलते लोगों का खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। अगर स्वस्थ रहना है तो वातावरण को शुद्ध बनाना जरूरी है। इस मौके पर कादमा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र स्वामी, सतबीर शर्मा, महावीर, घनश्याम शर्मा, विकास शर्मा, सुधीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed