फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Handling agent appointed in new grain market, now government procurement of mustard will pick up pace

Charkhi Dadri News: नई अनाज मंडी में नियुक्त हुआ हैंडलिंग एजेंट, अब सरसों की सरकारी खरीद पकड़ेगी गति

Fri, 03 Apr 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Handling agent appointed in new grain market, now government procurement of mustard will pick up pace
नई अनाज मंडी में लगी सरसों और गेहूं की ढेरियां, ऊपर छाए हुए हैं बादल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर सरसों और गेहूं की आवक ने गति पकड़ ली है लेकिन शुक्रवार तक सरकारी खरीद पूरी तरह से ठप रही। वहीं शुक्रवार को दादरी की नई अनाज मंडी में भी हैंडलिंग एजेंट बना दिया गया है। ऐसे में अब शनिवार से यहां भी सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

दादरी की अनाज मंडी में शुक्रवार को 106 किसान 3006 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। अभी तक दादरी की अनाज मंडी में 28,052 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। जबकि जिले में कुल आवक का आंकड़ा 29,147 क्विंटल हो गया है। किसान सरकारी बिक्री के बजाय निजी बिक्री को तवज्जो दे रहे हैं। शुक्रवार को 2,651 क्विंटल सरसों निजी तौर पर खरीदी गई जबकि अभी तक निजी खरीद 23,868 क्विंटल तक पहुंच चुकी है। निजी खरीद में भाव की बात करें तो सरसों 5,520 से 6,620 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है।
विज्ञापन

गेहूं की आवक ने भी पकड़ी गति
जिले की अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर अब गेहूं की आवक भी तेजी से बढ़ रही है। दादरी अनाज मंडी में शुक्रवार को 4,281 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। जबकि जिले में अभी तक कुल आवक 13 हजार 271 क्विंटल दर्ज की गई। अब मंडियों में किसानों की भीड़ लगातार बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सरसों के लिए 113 और गेहूं के लिए 189 गेट पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन :
दादरी की नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के लिए हैंडलिंग एजेंट नियुक्त हो गया है। जल्द ही यहां सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। फिलहाल किसान बिना किसी परेशानी के फसल बेच रहे हैं।- विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, दादरी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed