फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Half of the population will get full leadership rights, Deputy Commissioner said - a new era of development in women's leadership will begin with the Women Power Salute Act

Charkhi Dadri News: आधी आबादी को मिलेगा नेतृत्व का पूरा अधिकार, उपायुक्त बोले-नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला नेतृत्व में विकास का नया दौर शुरू होगा

Tue, 14 Apr 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Half of the population will get full leadership rights, Deputy Commissioner said - a new era of development in women's leadership will begin with the Women Power Salute Act
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिला नेतृत्व आधारित विकास के नए युग की शुरुआत करेगा। यह कानून महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी प्रदान करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आधी आबादी को नीति निर्माण और शासन व्यवस्था में समान भागीदारी मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जब महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है तो अर्थव्यवस्था को गति मिलती है और आय में समानता आती है। महिलाओं की शिक्षा और नेतृत्व से विकास अधिक टिकाऊ, समावेशी और संवेदनशील बनता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलने पर वे केवल पद नहीं संभालतीं बल्कि शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी सोच को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करने का प्रयास है। आगामी लोकसभा चुनावों में इस कानून के प्रभाव से महिलाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त रूप में देखने को मिलेगी तथा वे नीति निर्माता के रूप में देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed