{"_id":"6a2ee9723b3d8dc625099160","slug":"hailstorms-hit-jhojhu-kalan-and-surrounding-villages-while-people-in-other-areas-reeled-under-the-heat-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156556-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: झोझूकलां और आसपास के गांवों में गिरे ओले, अन्य हिस्सों में गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: झोझूकलां और आसपास के गांवों में गिरे ओले, अन्य हिस्सों में गर्मी से बेहाल रहे लोग
Sun, 14 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
: गांव झोझूकलां में ओलावृष्टि के दौरान गिरे ओले। संवाद
चरखी दादरी। झोझू कलां सहित आसपास के करीब 10 गांवों में रविवार दोपहर बाद मौसम ने एकाएक रंग बदला। तेज हवा के साथ करीब तीन मिनट तक 4 एमएम मोटाई के ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि जिले के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। गर्मी से बेहाल लोग राहत बरसने का इंतजार करते रहे।
करीब 4 बजे ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश भी हुई जिससे बाजार क्षेत्र की सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को आवागमन में कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले रूप से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से राहत महसूस हुई। क्षेत्र में करीब 4 एमएम बारिश आंकी गई है।
38 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान :
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस और गर्मी का असर बना रहा लेकिन शाम के समय मौसम में आए बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 17 जून तक जिले में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की दिशा और गति में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::
दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है जबकि वातावरण में नमी और आंशिक बादलवाही का असर बना रह सकता है। बीच-बीच में गरज-चमक, धूलभरी हवा चलने तथा कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी दिनों में जिले में व्यापक बारिश की संभावना कम है।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग