फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   guaranteed vehicles are bringing happiness in people's lives

लोगों के जीवन में खुशहाली ला रहीं मोदी की गारंटी वाली गाड़ियां : डॉ. किरण

Fri, 05 Jan 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 05 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
guaranteed vehicles are bringing happiness in people's lives
संकल्प यात्रा के तहत चरखी दादरी के मोरवाला में लगे स्टॉल देखतीं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलक
चरखी दादरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वीरवार को छह गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। झोझूकलां, खातीवास, मोरवाला, डुडीवाला किशनपुरा, डुडीवाला नंदकरण और तिवाला में आयोजित कार्यक्रम के जरिये 600 से अधिक लोगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

झोझूकलां में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं गरीब पात्र व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अहम साबित हो रही है। यात्रा के तहत गांवों में हजारों लोगों ने योजनाओं का लाभ पाया है या फिर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

मोरवाला और खातीवास गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भेदभाव के बिना केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को हर दरवाजे तक पहुंचा रही है। इस यात्रा के तहत मोदी की गारंटी वाली ये गाड़ियां लोगों के जीवन में खुशहाली ला रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को ऐसी सरकार मिली है जो गारंटी के साथ अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अधिकारियों ने किया स्टॉल का अवलोकन
डुडीवाला किशनपुरा, डुडीवाला नंदकरण और तिवाला में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक, एसडीएम सुरेश कुमार, नवीन कुमार, राजेश बंटी, ओमबीर महराणा आदि ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और वहां विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं का लाभ देने के लिए लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई और पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ का प्रमाणपत्र और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed