फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Green fodder sowing scheme started for cowsheds

गोशालाओं के लिए शुरू की हरा चारा बिजाई योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Green fodder sowing scheme started for cowsheds
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने पंजीकृत गोशालाओं को सस्ती दरों पर चारा मुहैया करवाने के लिए हरा चारा बिजाई योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत जो भी किसान गोशाला को चारा देगा, उसे प्रति एकड़ दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दादरी के उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीस मई से 31 मई तक गोशालाएं चारा देने वाले किसानों का विवरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर सकती हैं। योजना के अनुसार एक किसान दस एकड़ भूमि तक ही चारे की बिजाई कर सकता है। दस एकड़ के लिए उसको एक लाख रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से मिलेगा। चारे का मूल्य गोशाला कमेटी व किसान की आपसी सहमति से तय होगा, जिसका अनुबंध पत्र बनाया जाएगा। यह पत्र मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के 15 दिन बाद डाला जाएगा। पत्र का प्रारूप पोर्टल पर उपलब्ध है। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि गोशाला चयनित किसान की जानकारी तीस जून तक कृषि उपनिदेशक को दे दें। कृषि विभाग से सत्यापन करवाने के बाद ही किसान को अनुदान का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed