फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Grandfather and grandson riding a bike died 12 days after the road accident, case registered against the accused car driver 48 days later

Charkhi Dadri News: दादा व पोते की हुई थी मौत, 48 दिन बाद आराेपी कार चालक पर केस दर्ज

Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandson riding a bike died 12 days after the road accident, case registered against the accused car driver 48 days later
मृतक चंद्रसिंह। फाइल फोटो
झोझूकलां। पालड़ी गांव के समीप 9 फरवरी को हुए सड़क हादसे के 12 दिन बाद बाइक सवार घायल दादा-पोता की मौत हो गई थी। महेंद्रगढ़ जिले के खुडाना गांव निवासी मृतक बुजुर्ग चंद्र सिंह व उनका पोता दक्ष तंवर के मौत मामले में बुजुर्ग के बेटे सत्यबीर ने 48 दिन बाद झोझूकलां थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेटे सत्यबीर ने बताया कि वह खेती करता है। उसके पिता चंद्र सिंह और बेटा दक्ष तंवर 9 फरवरी को बाइक लेकर घर से गांव पालड़ी जा रहे थे। उसी दौरान जब वे पालड़ी बस स्टैंड पर पहुंचे तो पीछे से आई एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दादा-पोता घायल हो गए। इसके बाद चालक ही दोनों को लेकर दादरी अस्पताल आया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उस दौरान इंसानियत के नाते चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद 20 फरवरी को दक्ष की तबीयत खराब हुई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अगले दिन 21 फरवरी को ही उसके पिता की हालत अधिक खराब हो गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसके चचेरे भाई ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कराया था। उन्होंने पालड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक का पता लगा कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed