फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gram Sabha passed resolution to prepare records again

Charkhi Dadri News: दोबारा रिकॉर्ड तैयार करवाने के लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित

Thu, 15 Feb 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Gram Sabha passed resolution to prepare records again
चरखी दादरी के गांव काकड़ौली हट्ठी में हुई बैठक में शामिल ग्रामीण। 
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हट्ठी में ग्राम सभा ने लाल डोरा भू-स्वामित्व योजना के तहत खामियों को दूर करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीणों ने बीडीपीओ के माध्यम से जिला उपायुक्त को मांगपत्र भेजकर लाल डोरा रिकॉर्ड की सारी प्रक्रिया दोबारा पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन

सरपंच इंदराज दिसौदिया की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम सभा की बैठक हुई। इसमें मौजूद पूर्व सरपंच अजीत श्योराण ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लाल डोरा भू स्वामित्व योजना का रिकॉर्ड तैयार करने की अच्छी पहल की है लेकिन उनके गांव के प्रॉपर्टी आईडी रिकॉर्ड को गलत रूप में तैयार किया गया है। इसमें मकान मालिकों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

नंबरदार कपूर सिंह, देवीलाल ने कहा कि रिकॉर्ड में काफी खामियां रह गई हैं। इससे आपसी भाईचारा खराब हो रहा है। निशानदेही और पैमाइश में अंतर है। प्रभावित ग्रामीण बार-बार बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर दोबारा सारा रिकॉर्ड बनवाने की मांग की है। कानूनगो रमेश कुमार, पटवारी सुमित कुमार, पटवारी जगत सिंह ने प्रस्ताव पास होने की पुष्टि की। इस अवसर पर पंच राजवंती, सत्यवान, तकदीर सिंह, समुंद्र सिंह, सतपाल आर्य, हवा सिंह सनवाल, रामफल, ईश्वर सिंह, मंजीत सैन, बिमलेश, सोमबीर सिंह, बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed