फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gram Panchayat will get two lakh rupees on submission of online bills of 50 percent consumers

50 प्रतिशत उपभोक्ताओं के ऑनलाइन बिल जमा करवाने पर ग्राम पंचायत को मिलेंगे दो लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat will get two lakh rupees on submission of online bills of 50 percent consumers
बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिस भी गांव के 50 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करवाएंगे उस पंचायत को सरकार प्रोत्साहन के रूप में दो लाख रुपये की देगी। डिजिटल इंडिया के तहत बिजली निगम ने यह कदम उठाया है। जिले में 168 ग्राम पंचायतें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर उपभोक्ता ऑफलाइन ही बिजली बिल जमा करवाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने हर सरकारी विभाग को ऑनलाइन कर रखा है। करीब 70 से ज्यादा सरकारी विभाग ऑनलाइन हैं। इसी तर्ज पर बिजली निगम भी कनेक्शन जारी करने से लेकर अन्य सुविधाएं ऑनलाइन ही मुहैया करवा रहा है। डिजिटल लेन-देन पर भी फोकस कर रहा है। अब बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान की दिशा में प्रोत्साहन प्लान तैयार की है। इस प्लान के तहत जिस भी गांव के 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा उपभोक्ता बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करेंगे, उस पंचायत को सरकार प्रोत्साहन के रूप में दो लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। इस राशि से पंचायत गांव में छोटे स्तर के विकास कार्य करवा सकेगी। निगम ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में करीब 22 हजार उपभोक्ता
जिले में 38 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 22 हजार उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र से है। गांवों के लोग डिजिटल भुगतान में कम ही रुचि लेते आ रहे हैं। वहीं, बिजली निगम उपभोक्ताओं को बिल भी मोबाइल फोन पर मैसेज कर रहा है। मीटर रीडिंग का मैसेज भी उपभोक्ता भेजा रहा है, ताकि रीडिंग में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो समय रहते दूर करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वैन की सुविधा भी की थी शुरू
गांवों में अधिकतर उपभोक्ता ऑफलाइन ही बिल राशि जमा करवा रहे हैं। पिछले दिनों निगम ने बिल भरने के लिए मोबाइल वैन सुविधा भी शुरू की थी ताकि उपभोक्ता तक पहुंचकर मौके पर बिल जमा हो सके और उपभोक्ता को परेशानी न होने पाए।

उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करवाने में रुचि लें। इससे उपभोक्ता को फायदा होता है। समय व पैसे की भी बचत होती है। उपभोक्ताओं की हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए निगम तत्पर है। - शंकरलाल पंवार, बिजली निगम, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed