फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gram Panchayat Sanwad passed a proposal to give land for the construction of a medical college

Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायत सांवड़ ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि देने का प्रस्ताव किया पारित

Sun, 07 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Sanwad passed a proposal to give land for the construction of a medical college
बैठक में मौजूद ग्राम पंचायत के सदस्य। - फोटो : 1
चरखी दादरी। ग्राम पंचायत सांवड़ की बैठक शनिवार को सरपंच शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें हरियाणा सरकार की ओर से प्रस्तावित राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में सरपंच शिवानी ने पंचायत सदस्यों को अवगत कराया कि यदि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए घसौला गांव में किसी प्रकार की आपत्ति उत्पन्न होती है तो ग्राम पंचायत सांवड़ मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने को तैयार है। इस विषय पर पंचायत सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए आवश्यक पंचायत भूमि बिना किसी शर्त एवं निशुल्क रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी। पंचायत सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण जनहित परियोजना क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है और इस संबंध में किसी भी सदस्य को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी यह प्रस्ताव हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को भेजा जाए ताकि परियोजना को शीघ्र गति मिल सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी साथ ही युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed