फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   grains wet by rain in mandi

Charkhi Dadri News: बारिश से खलिहान में रखी फसल व मंडी में भीगीं बोरियां

Fri, 11 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
grains wet by rain in mandi
कस्बे की अनाज मंडी में भीगी सरसों ।
फोटो -26
विज्ञापन



कस्बे की अनाज मंडी में भीगी सरसों ।



फोटो -27

बाढड़ा अनाज मंडी में भीगा गेहूं ।



संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा । उपमंडल में बेमौसमी बारिश के कारण मंडी में गेहूं व सरसों की ढेरियां भीग गईं। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। सरसों व गेहूं की कटाई हो चुकी है। कुछ गेहूं व सरसों की फसल खलिहान में भी रखी है। बारिश ने किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया।
दोपहर बाद तीन बजे मौसम ने करवट ली और कई गांवों में पानी बरसा। इससे खेतों में काटकर रखी हुई सरसों व गेहूं की पुलियां भीग गईं। अनाज मंडी में ढेरियां भीग गईं।
विज्ञापन

किसान जगबीर शर्मा, सतपाल श्योराण, रामकिशन आदि किसानों ने बताया कि बारिश से अब दाना की गुणवत्ता प्रभावित होगी। इससे किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका है। बारिश से बाढड़ा व बेरला मंडियों में खुले में रखी सरसों व गेहूं की ढेरियां भीग गईं। बारिश की वजह से खरीद कार्य में भी देरी होगी। किसान को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed