{"_id":"661c57883515c3900600fbd4","slug":"grains-soaked-in-market-premises-due-to-negligence-of-officials-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116288-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की लापरवाही से मंडी परिसर से भीगा अनाज : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की लापरवाही से मंडी परिसर से भीगा अनाज : भाकियू
Mon, 15 Apr 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी अनाज मंडी में जलभराव देखने पहुंचा भाकियू प्रतिनिधिमंडल।
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में लगी सरसों और गेहूं की ढेरियां दो दिन तक भीगतीं रहीं। यहां शनिवार को हुई बारिश का पानी रविवार सुबह तक भरा रहा। इससे चिंतित भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को शहर की नई अनाज मंडी का दौरा कर मंडी में भीगी सरसों और गेहूं की ढेरियों का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनाज गटर में पहुंच गया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी निष्क्रिय रहे। उन्होंने न तो बिकी फसलों का समय पर उठान करवाया और न ही खुले में सड़कों पर पड़ी फसलों के ऊपर तिरपाल ढकने के पुख्ता प्रबंध करवाए।
मास्टर कृष्ण फौगाट ने कहा कि मौसम को भांपकर किसान फसलों मंडी तक पहुंचाने में सफल रहे लेकिन मंडी की लचर व्यवस्था ने किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया। जगबीर घसौला ने कहा कि मंडी में 24 घंटे तक गेहूं और सरसों भीगने के कारण अनाज गलने और सड़ने का खतरा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से यह अनाज राशन कार्ड धारकों तक पहुंचाया गया तो गरीब लोगों के बीमार पड़ने का खतरा रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव जगदेव सिंह कलकल, कटार सिंह पांडवान, दिलबाग चंदेनी, ओम धानक, हार्दिक सांगवान आदि मौजूद रहे।