फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Govt offices functioning paperless

25 के बाद सभी सरकारी दफ्तरों में पेपररहित होगा कामकाज

Thu, 19 Nov 2020 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Govt offices functioning paperless
लघु सचिवालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद उपायुक्त और अन्य अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
प्रत्येक सरकारी कार्यालय में 25 दिसंबर तक ई ऑफिस ऑनलाइन सरकारी कार्यप्रणाली सिस्टम लागू करना सुनिश्चित किया जाए। ई गर्वनेंस के लिए राज्य सरकार ने ई ऑफिस सॉफ्टवेयर को लांच किया है। डीसी राजेश जोगपाल ने लघु सचिवालय के सभागार में ई ऑफिस प्रशिक्षण के लिए आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष 25 दिसंबर का दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी जिलों में हर एक सरकारी कार्यालय में ई ऑफिस सॉफ्टवेयर के जरिये ही फाइलों को इधर से उधर भेजने और अधिकारियों के हस्ताक्षर करवाने का कार्य किया जाए। इस सिस्टम को शुरू करने के लिए प्रत्येक सरकारी कार्यालय की जिलास्तर पर एक अलग आईडी व लॉगइन पासवर्ड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों की भी एक आईडी और लॉगइन पासवर्ड बनाया जाएगा। यह सारी कार्यप्रणाली कंप्यूटर पर ऑनलाइन चलाई जाएगी। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि सरकारी कार्यशैली में पारदर्शिता आएगी और पेपर लैस कामकाज किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कागज की बचत भी होगी।
विज्ञापन

सुरक्षित रहेगा रिकॉर्ड, फाइल नष्ट करने का भी नहीं रहेगा डर
डीसी ने कहा कि ई ऑफिस शुरू होने के बाद सरकारी रिकार्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में आसानी होगी। कोई फाइल या कागज गुम नहीं होगा और ना ही रिकार्ड को जलाकर या अन्य किसी प्रकार से नष्ट किया जा सकेगा। सभी कर्मचारी अपने पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए एक टेबल से दूसरी टेबल तक ऑनलाइन ही दस्तावेजों को भेजेंगे। इन दस्तावेजों पर ई हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में इन्होंने लिया भाग
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी अमित लांबा, दादरी एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, नगराधीश सुरेश कुमार, उपपुलिस अधीक्षक रामसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी परिणीता गोस्वामी, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. राजेश स्वामी, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जसवंत जून, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, सुशासन सहयोगी रूप कुमार, परियोजना अधिकारी संजय यादव, वीरेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed