फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government will give grant to farmers on purchase of indigenous cow for natural farming

प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को देसी गाय की खरीद पर सरकार देगी अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Government will give grant to farmers on purchase of indigenous cow for natural farming
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ओर से खेती में जोखिमों को कम करने व खेती को जहर मुक्त बनाने के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की अनुदान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने योजनाओं का विस्तार करते हुए अब स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले 2 से 5 एकड़ भूमि के किसानों को देसी गाय की खरीद पर अधिकतम 25 हजार रुपये की सब्सिडी देने की योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक बलवंत सहारण ने बताया कि योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाले जीवा अमृत घोल को तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम निशुल्क दिए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में 50 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर किसानों का प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। फसल को बिक्री व कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल - मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed